Tuesday 30 July 2019

दौड़ने का सही तरीका। running tips

दौड़ते समय ध्यान रखने वाली बातें-:
नमस्कार साथियो, 
मेरा नाम बलवीर है और मै एक सैनिक हूं। पिछले दो दिन से आप से बात नही कर सका उसके लिए आप सबसे क्षमा चाहता हूं। 
साथियो आजकल ज्यादातर लोग अपनी सेहत पर काफी ध्यान देते है ं।  बहुत सारे लोग सुवह जल्दी उठ कर सैर करने जाते है ंऔर दौड़ भी लगाते है ं।  और कुछ लड़के दौड़ मे नाम भी कमाना चाहते है ं । मेरे 20 साल  की soldier life  मे से मैं आज के लेख मे कुछ  RUNNING TIPS दूंगा। 


  • इस तस्वीर को देखिए। इसमे अगले पांव की पोजीशन बाहर की ओर है, यह गलत पोजीशन है। बहुत लोग दौड़ते समय पांव को बाहर की ओर रखते है ं या फिर अंदर की ओर। 
  • इस तरह दौड़ने से टांगो की नसों मे  extra खिंचाव आता है और ज्यादा थकान भी महसूस करते है ं।
       


    साथियो इस तस्वीर मे जो पांव की पोजीशन है आप इसे
    Follow करिए।  थोड़े दिन मे सही हो जाएगा।
     
   

  • साथियो इस तस्वीर को देखिए, इसमे अगला पांव उठा हुआ है। 
  • यह भी गलत पोजीशन है। अगर दौड़ते समय आपके पांव का पंजा खड़ा रहेगा तो आप कभी भी अच्छी दौड़ नही वना पाएंगे।।। ।
  • इस के नीचे वाली तस्वीर मे सही पोजीशन है। जब भी आप आगे कदम लें आप के पांव का पंजा पहले जमीन को छूना चाहिए। 
  • आप को सही पोजीशन के लिए थोड़ी परेशानी हो सही है पर यह नामुमकिन नही है।  और जब आप की पोजीशन ठीक हो जाएगी आप दौड़ मे  relax feel  करेंगे। 
  • कुछ और खास बाते ं।
  • दौड़ते समय आपका  Body weight आगे की ओर होना चाहिए।
  • नजर दूर तक नही होनी चाहिए , ऐसे मे नजर किसी दूर के  object को टारगेट वना लेती है और फिर वो टारगेट दूर लगने लगता है।  इसलिए दौड़ते समय सिर को झुका कर दौड़े और नजर आगे 10--15 फुट तक रखें। 
  • जितना हो सके मुंह को बंद रखकर दौड़े उससे आपके सांस पर नियंत्रण रहेगा। 
अगर आप को दौड़ते समय पेट के किसी साइड मे दर्द होता है तो दौड़ शुरु करते ही छोटा सा पत्थर हाथ मे रखें।
   

साथियो यह जानकारी मेरे जीवन के अनुभव की है। जो सैनिक जीवन मे मैने सीखा है वही आप के साथ शेयर किया है।
अगर मेरे लेख से मेरे देशवासियों को कुछ फायदा होता है तो मै अपने आप को सफल मानूंगा।

साथियो जितने भी मेरे भाई वहन, दोस्त  और बड़े बुजुर्ग इस लेख को देखें या पढ़ें  उनसे निवेदन है कि वो इस लेख को शेयर जरुर करें। 
Comment भी जरुर करें । क्योंकि मैने अभी लिखना शुरु किया है और आगे भी लिखना चाहता हूं और उसके लिए आप सबका साथ चाहिए। 
                          धन्यवाद
                         जय हिन्द
                              

4 comments: