Saturday, 27 July 2019

दिल की बात, स्वास्थ्य संबंधी

सेहतमंद कैसे रहें। 

नमस्कार साथियो,  मैं आपका दोस्त बलवीर।  दोस्तो मै एक सैनिक हूं और पहले भी आप सबके लिए लेख लिख चुका हूं।  आज आप सबके लिए यह मेरा चौथा लेख है। चाहत यही है कि मेरे दिल की बात आप सबके दिल तक पहंंचे। 

आज के समय मे जिसे भी पूछो, वो कोई ना कोई दवाई जरुर लेता है।  पुरुष भी और महिलाएं भी।  और आज कल तो तीस से चालीस की उर्म के महिला पुरुष भी घुटनो और टांगो की दर्द से परेशान मिलते हैं। 
आज जो मै आप को बताऊंगा अगर आपने कर लिया तो मेरा वादा है आपकी दवाई छूट जाएगी।  आप को सुवह जल्दी उठना है, एक गिलास पानी पीना है।  पानी आपको गर्म लेना है, थोड़ी देर बाद शौचालय से फ्री हो कर आपको सैर करने जाना है,  अब यहां आपको ध्यान करना है। 
थोड़ा चलने के बाद आप को दौड़ना है, हल्का हल्का दौड़ना है लेकिन शरीर को थकाना है।  महिलाऔं  को भी यह करना है। शुरु मे आप को परेशानी होगी  लेकिन जब आदत बन जाएगी तो आप कर लेंगे।जिनकी तौंद निकली है उनके लिए दौड़ना बहुत जरूरी है। 
आप सब जानते है कि ज्यादातर विमारियां पेट के कारण ही लगती है और दौड़ने से पेट हिलता है। और फिर कम होता जाता है। 
काफी लोग सैर करतें है ं लेकिन दौड़ना पसंद नही करते, तो ऐसे दोस्तो कोई फायदा नही मिलेगा।  आप यह लगातार करिए , कुछ दिनो मे आपको एहसास होने  लगेगा।  

आप मुझे comment भी करिए, मै  reply जरुर करुंगा। 
यह एक सैनिक का वादा है।  धन्यवाद, 
                          जय हिन्द

1 comment: