Friday 2 August 2019

दिल की बात, सहायता कैसे करें।

सहायता कैसे करें। 

नमस्कार साथियो, मेरा नाम बलवीर है और मै एक सैनिक हूं। मै प्रतिदिन या एक दिन के बाद इस लेख के माध्यम से आप सबसे जुड़ने की कोशिश करता हूं  
दोस्तो हमें जीवन मे जितना हम से हो सके किसी न किसी की सहायता जरुर करनी चाहिए 

अब यहां मेरा मतलव सहायता केवल धन से नही है और भी बहुत रास्ते है ं सहायता करने के।  जैसे-
आप कहीं अपनी गाड़ी से जा रहें है ं रास्ते मे कोई आप से लिफ्ट मांगे तो उसे जरुर लिफ्ट दिजिए। 

और सबसे जरुरी, भगवान न करे कभी किसी का  accident हो जाए और आप उस जगह पर हाजिर है ं तो दोस्तो उसे लिफ्ट जरुर दीजिए।  उसके लिए चाहे आप को बहुत जरुरी काम छोड़ना पड़े। 

आज मै आप के साथ इस विषय पर बात क्यूं कर रहा हूं इस का एक कारण है। 

साथियो यह तस्वीर मे जो घर दिख रहा है वह मेरे घर के बिल्कुल पास है  इस घर मे जो परिवार रहता है, उसमे एक मा और चार बेटियां है ं। 

पूरा परिवार अकेली उसे घर की औरत संभालती है। कुछ साल पहले उसका पति भी उनके साथ था। 
एक बार वो बहुत वीमार हो गया उस समय इस औरत ने सहायता के लिए पूरे  इलाके मे गुहार लगाई । बहुत लोगों ने सहायता भी की। 
और सबने मिलकर सहायता की तो उनका पति बिल्कुल ठीक हो गया। 

फिर कुछ समय बाद जब उनकी चार वेटियां हो गयी तो वो उनको अकेली छोड़कर चला गया। 
अब यह पूरा परिवार अकेला रहता है  हम से जितना हो सकता है हम सब मिलकर सहायता करते है ं। 

आप सबसे निवेदन है कि आप से जितना हो सके किसी की सहायता जरुर करें। 

आप अपने अपने  आस पास देखिए जो घर बहुत गरीब है ं  उनको आप थोड़ी थोड़ी सहायता जरुर करें।  जैसे- उनके किसी बच्चे की आप सब मिलकर एडमिशन करवा दीजिए किसी स्कूल मे। 
अगर वो बच्चा अच्छी पढ़ाई कर जाएगा तो आप की तरफ से बहुत सहायता हो जाएगी। 

साथियो अगर इस लेख को पढ़ें तो इसे शेयर जरुर करना। 
और मुझे कमैंट करिए मै  reply जरुर करूंगा। 
 इसी के साथ आप सबसे इजाजत चाहता हूं। 
                    धन्यवाद
                जय        हिन्द

1 comment: