Thursday 25 July 2019

दिल की बात

मानवता
नमस्कार,  मेरा नाम बलवीर है और मै एक सैनिक हूं। दोस्तो मैं अपने जीवन मे हुई कोई बात ही आपके साथ, दिल की बात मे
आपके साथ करता हूं।  
एक बार मैं बस मे बैठकर कहीं जा रहा था, मै सीट पर बैठा था, पर बहुत सारे लोग खड़े थे, और उनके बीच एक बुजुर्ग माता जी भी थी।  मैने उनको देखा भी, पर उनको बैठने को नही कहा। 
गर्मी बहुत थी, अचानक माता जी मेरे पास चक्कर खाकर गिर गई और बेहोश हो गई।  माता जी को तो सबने मिलकर बचा लिया पर मुझे अपने आप पर बहुत गुस्सा आया। 
तब से आज तक मैने कभी गल्ती नही की। 
और मै यह लेख आज इसलिए लिख रहा हूं ताकि आप सबसे निवेदन कर सकुं।  आप कभी बस मे हों तो बुजुर्ग लोग, महिला या बच्चों को जरुर सीट दें। 
आप अगर अपनी गाड़ी मे हों या दुपहिया वाहन पर, अगर रास्ते मे कोई  महिला, बच्चा या बुजुर्ग आप से लिफ्ट मांगे तो कभी भी मना ना करें।  दोस्तो उससे  आपको दुआ जरुर मिलेगी। 
यही मेरे दिल की बात है। यही मानवता भी है। 
                            धन्यवाद
                           जय हिन्द

1 comment: